फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman kidnaps three-year-old boy from hospital in desire for a son.

Delhi NCR News: बेटे की चाह में महिला ने अस्पताल से तीन साल के बच्चे को किया अगवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 09:37 PM IST
विज्ञापन
-पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी महिला का हजार किलोमीटर तक पीछा कर मुंगेर बिहार से पकड़ा
विज्ञापन

-ख्याला थाना पुलिस बच्चे को सुरक्षित बरामद कर परिवार वालों को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
ख्याला इलाके में छह बेटियों की मां ने एक बेटे के चाहत में गुरु गोविंद सिंह अस्पताल से तीन साल के बच्चे को अगवा कर लिया। पुलिस ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे से लेकर आरोपी महिला के ठिकाने तक के कैमरे की जांच कर उसकी पहचान की और फिर एक हजार किलोमीटर मुंगेर में दबिश देकर महिला आरोपी को पकड़ लिया। उसके कब्जे से पुलिस ने अगवा तीन साल के बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने बच्चे को उसके परिजनों के हवाले कर दिया है। पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि 27 अगस्त की दोपहर करीब 12.07 बजे ख्याला थाना पुलिस को गुरु गोविंद सिंह अस्पताल से तीन साल के बच्चे के अगवा होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहां पुलिस को बच्चे की मां मिली, जिसने बताया कि वह दवा लेने के लिए अस्पताल आई थी। उसके साथ तीन साल का बेटा था। बेटा अस्पताल के पास खेलते हुए अचानक गायब हो गया। आसपास तलाश करने के बावजूद बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला। ख्याला थाना प्रभारी विनोद कुमार ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक महिला को बच्चा लेकर जाते देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed