फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   संदिग्ध हालात में फांसी लगाने से विवाहिता की मौत

संदिग्ध हालात में फांसी लगाने से विवाहिता की मौत

Sun, 17 Sep 2017 01:19 AM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में फांसी लगाने से विवाहिता की मौत
फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन


मानपुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के समसापुर मुकेश की पत्नी नीलम देवी (22) ने संदिग्ध हालात में कमरे में फांसी लगा ली। इससे विवाहिता की मौके पर ही मौत हो गई। उसके गले में साड़ी का फंदा बंधा हुआ था।
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। विवाहिता के पिता मछरेहटा थाना क्षेत्र के ग्राम अशोक पुर निवासी छोटेलाल ने पुलिस को बताया कि दो वर्ष पूर्व उन्होंने अपनी पुत्री नीलम का विवाह मुकेश के साथ किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज में तरह तरह की चीजों की मांग करने लगा। इधर एक माह से ससुराल पक्ष मोटर साइकिल की मांग करने लगा।

मांग पूरी होते न देख ससुराल पक्ष ने दहेज की खातिर नीलम की गला घोटकर हत्या कर दी। जिसके बाद घटना को आत्महत्या दर्शाने के लिए शव फंदे पर लटका दिया।

इधर ससुराल पक्ष का कहना कि नीलम देवी ने आत्महत्या की है। महज घरेलू कामकाज को लेकर कहासुनी होने पर उसने जान दे दी।

घटना के संबंध में नीलम के पिता ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कराने के लिए नीलम देवी के पति मुकेश व जेठानी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि मायके पक्ष की तहरीर पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed