{"_id":"595699834f1c1b14348b4911","slug":"91498847619-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ ने किया जिला व महिला अस्पताल का निरीक्षण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीएमओ ने किया जिला व महिला अस्पताल का निरीक्षण
Updated Sat, 01 Jul 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पताल की रसोईघर में मिली गंदगी पर फटकारा
सीएमओ ने किया जिला व महिला अस्पताल का निरीक्षण
सीतापुर। सीएमओ ध्रुवराज सिंह ने शुक्रवार को जिला पुरुष व महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों व महिलाओं से संबंधित वार्डों की स्वास्थ्य सेवाओं को देखा। जो भी खामियां मिलीं, उन्हें दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
सीएमओ शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल पहुंचे। इस दौरान प्रदेश मुख्यालय से आई टीम के कुछ सदस्य भी उनके साथ थे। सबसे पहले वे इमरजेंसी पहुंचे और स्वास्थ्य सेवा का हाल देखा। अस्पताल में मौजूद कुपोषण वार्ड (एनआरसी) में बेडों की संख्या कम होने पर नाराजगी जताई। वहीं कुपोषित बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने वाली रसोई की हालत भी देखी। यहां पर गंदगी मिलने पर सीएमओ ने कड़ी फटकार लगाई और जिम्मेदारों को रसोई में साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। सीएमओ ने कहा कि बच्चों को स्वच्छ पौष्टिक भोजन मिलेगी, तभी उनकी सेहत में सुधार आएगा। इसके बाद सीएमओ महिला अस्पताल पहुंचे। यहां पर एनआईसीयू वार्ड देखा। इस मौके पर सीएमएस डॉ. एके गौतम, डॉ. सुषमा कर्णवाल आदि मौजूद थीं।