फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   महिला की हत्या कर फेंका शव

महिला की हत्या कर फेंका शव

Fri, 05 Oct 2018 12:04 AM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
महिला की हत्या कर फेंका शव
पुलिस ने शव से कुछ दूरी पर खून से सना चाकू बरामद किया, मृतका की नहीं हो सकी शिनाख्त
विज्ञापन

पैंतेपुर (सीतापुर)। महमूदाबाद कोतवाली इलाके में गुरुवार की सुबह एक महिला का रक्तरंजित शव बरामद किया गया। मौका-ए-वारदात के हालात गला रेतकर दुस्साहसिक कत्ल किए जाने की गवाही दे रहे हैं। शव से कुछ दूरी पर खून से सना चाकू भी मिला है।

हत्या कर शव फेंके जाने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मृतका की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। कोतवाली क्षेत्र महमूदाबाद के नगर पंचायत पैंतेपुर सीमा पर लगे गेट के पास गुरुवार की सुबह लगभग 40 साल की एक महिला का शव पड़ा होने से इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


सड़क के दूसरी तरफ मृतका के चप्पल और कुछ दूरी पर खून से सना एक चाकू पड़ा था। करीब 25 फिट के दायरे में तीन जगह खून के निशान पाए गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि महिला को सुनियोजित तरीके से यहां लाकर गला रेतकर हत्या की गई फिर हत्यारे शव और आलाकत्ल सड़क के किनारे डालकर चले गए। मृतका मैरून रंग का कुर्ता व भूरे रंग की सलवार पहने है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथों में लाल रंग की चूड़ियां हैं। खबर पाकर सीओ महमूदाबाद अंकित कुमार व कोतवाली प्रभारी ज्ञानेन्द्र प्रताप ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का अवलोकन किया। कोतवाल ने बताया कि शव की शिनाख्त नही हो पाई है। इससे जाहिर है कि वह इस इलाके की नहीं है। बाहर से लाकर यहां हत्या कर शव डाला गया है। मृतका की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

सुबह 3 बजे के बाद किया गया कत्ल
महिला का कत्ल सुबह 3 बजे के बाद किया गया है। दरअसल, पैंतेपुर पुलिस चौकी में तैनात आरक्षी सदाशिव मिश्र व राशिद मलिक सुबह 3 बजे इसी मार्ग पर गश्त के लिए निकले थे। सिपाहियों के मुताबिक, तब तक वहां कुछ भी नहीं था। इसके बाद सुबह करीब 6 बजे आरक्षी विष्णु गुप्त व मो. कदीर को गश्त से लौटते समय महिला का शव पड़ा मिला।

महोली की हत्या से जुड़े हो सकते तार
महिला की हत्या का तरीका और मौका-ए-वारदात पर मिला खून से सना चाकू दो दिन पहले महोली के विक्रमपुर में युवक की हत्या की याद दिलाते हैं। महोली में युवक का कत्ल भी चाकू से गला रेतकर किया गया। शव से कुछ दूरी पर चाकू बरामद भी हुआ।


युवक का शव भी सड़क किनारे पड़ा पाया गया था। उसकी शिनाख्त भी अब तक नहीं हो पाई है। सवाल उठना लाजिमी है कि इस वारदात के तार कहीं महोली में मिले युवक के शव के मामले से जुड़े तो नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed