{"_id":"59d91e024f1c1b65548b6340","slug":"81507401218-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी लगाने से महिला समेत दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फांसी लगाने से महिला समेत दो की मौत
Updated Sun, 08 Oct 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
फांसी लगाने से महिला समेत दो की मौत
सीतापुर। शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर फांसी लगाने से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। घटनाएं शहर कोतवाली व हरगांव थाना क्षेत्र की हैं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शहर के मोहल्ला आगा कालोनी निवासी संतोष मौर्य (32) ने अज्ञात कारणों से कमरे में फांसी लगा ली। उस पर नजर पड़ते ही परिवार ने आनन फानन फंदा खोलकर उसे नीचे उतारा।
परिवार के सदस्य उसे लेकर जिला अस्पताल भागे। रास्ते में संतोष मौर्य ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के संबंध में परिवार ने बताया कि संतोष मौर्य तनाव में रहता था। इसी वजह से उसने फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार के सदस्य यह नहीं बता सके कि किन कारणों से संतोष मौर्य तनाव में था।
विज्ञापन
उधर हरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम परसेहरामाल में मिथलेश की पत्नी रामबेटी (32) ने घर में फंदा कसकर फांसी लगा ली। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना के संबंध में रामबेटी के पति मिथलेश ने बताया कि बीते तीन वर्षों से रामबेटी मानसिक रूप से बीमार थी। इसी के चलते उसने आत्महत्या कर ली।