{"_id":"59908d844f1c1bb03c8b4900","slug":"81502645636-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर चेन लूट फरार हुए बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाइवे पर चेन लूट फरार हुए बदमाश
Updated Sun, 13 Aug 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर चेन लूट बदमाश फरार
अटरिया(सीतापुर)। लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र में रविवार शाम बाइक सवार बदमाश एक बाइक सवार के गले से चेन लूट भाग गए। हाईवे पर सरेराह हुई लूट की वारदात से सनसनी फैल गई है।
सिधौली के मोहल्ला गांधीनगर निवासी मुक्तदीन अपनी पत्नी की दवा लेने लखनऊ गया था। बाइक से लौटते समय इटौंजा थाना क्षेत्र में ग्राम गढ़ा के निकट हाईवे पर पीछा कर रहे बाइक सवार बदमाशों ने मुक्तदीन के गले से चेन खींच ली और मौके से भाग गए। हाईवे पर लूट की खबर मिलते ही अटरिया थानाध्यक्ष ओपी राय, डायल 100 अटरिया क्षेत्र का वाहन मौके पर पहुंचा। अटरिया थानाध्यक्ष ने बताया कि लूट इटौंजा थाना क्षेत्र में हुई है। लखनऊ पुलिस जांच कर रही है।