Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Clash breaks out over laying a pipe in a drain; nine injured.

Hardoi News: नाली में पाइप डालने के विवाद में लाठियां चलीं, नौ घायल

Tue, 24 Nov 2026 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Clash breaks out over laying a pipe in a drain; nine injured.
पाली। थानाक्षेत्र के कहारकोला में मकान के बाहर बनी नाली में पाइप डालने को लेकर दो पक्षों के बीच लाठियां चल गईं। मारपीट में दोनों पक्षों से कुल नौ लोग घायल हुए हैं। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती हैं। पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

कहारकोला निवासी धर्मेंद्र मिश्रा (55) और चंद्रप्रकाश तिवारी पड़ोसी हैं। धर्मेंद्र के मकान के बाहर निकली नाली में पाइप डालने को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा है। मंगलवार दोपहर धर्मेंद्र ने नाली में पाइप डालने का काम शुरू किया था। इसी को लेकर धर्मेंद्र और चंद्र प्रकाश के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि चंद्र प्रकाश ने अपने परिजन के साथ लाठियों से धर्मेंद्र के मकान पर हमला कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच लाठी और ईंट-पत्थर चलने लगे। घटना में धर्मेंद्र, उनकी पत्नी गीता (45), बेटियां सोनम (19) और गुंजन (16), पुत्र गौरीशंकर (18) और भतीजी आंचल (20) घायल हुई हैं। दूसरे पक्ष से चंद्र प्रकाश (68), उनकी पत्नी गीता (60) और भतीजा मोनू (30) घायल हैं। घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। प्रभारी निरीक्षक विजय मिश्रा ने बताया कि धर्मेंद्र की शिकायत पर चंद्र प्रकाश समेत तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


पहले भी हुई थी घटना, पुलिस ने की अनदेखी
कहारकोला में मंगलवार को हुई घटना को लेकर पुलिस पर लापरवाही का आरोप भी है। धर्मेंद्र का कहना है कि चंद्र प्रकाश से उनका पुराना विवाद है। धर्मेंद्र का दावा है कि एक माह पहले उन्होंने थाने में शिकायत की थी। इसके बाद भी पुलिस ने सुनवाई नहीं की। कहा कि अगर पुलिस पहले ही कार्रवाई कर देती तो मंगलवार को घटना न होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed