{"_id":"5b9aae41867a557ed10189e5","slug":"71536863809-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के बाहर से तमंचे के बल पर दिन-दहाड़े दस हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक के बाहर से तमंचे के बल पर दिन-दहाड़े दस हजार लूटे
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
सिधौली कस्बे में दिनदहाड़े हुई वारदात से सनसनी
सिधौली (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में बैंक ऑफ बड़ौदा से 10 हजार रुपये निकालकर घर जा रहे एक युवक से दो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर गेट पर ही रकम लूट ली। इसके बाद बदमाश युवक को धमकाते हुए भाग निकले। दिनदहाड़े नगर के व्यस्ततम एरिया में इस दुस्साहसिक वारदात से सनसनी फैल गई।
पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है। कोतवाली क्षेत्र के हनुमानपुर में रहने वाला राकेश सिंह गुरुवार को बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा सिधौली से 10 हजार रुपये निकालने गया था। वह रुपये निकलाकर ज्यों ही बैंक से बाहर निकला दो बदमाशों ने उसे तमंचा दिखाकर 10 हजार की नकदी और मोबाइल लूट लिया।
इसके बाद धमकी देते हुए बदमाश पैदल ही मिश्रिख बस स्टॉप की ओर भाग निकले। नगर के व्यस्त एरिया में दिनदहाड़े अंजाम दी गई इस दुस्साहसिक वारदात से सनसनी फैल गई। पीड़ित ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी आमोद रंजन चौधरी ने बताया कि बैंक में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। उनकी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही बदमाश गिरफ्त में होंगे।