{"_id":"5b1586244f1c1b6c4d8b4b9c","slug":"71528137252-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालसाजी कर खाते से निकाली रकम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जालसाजी कर खाते से निकाली रकम
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
पीड़िता ने डीएम व बैंक मैनेजर से की शिकायत
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली इलाके के इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की केसरीगंज शाखा में बुजुर्ग महिला के खाते से जालसाजी कर पेंशन की राशि निकाल ली गई। ये रकम दो बार में निकाली गई। जानकारी होने पर पीड़िता ने इसकी शिकायत शाखा प्रबंधक व डीएम से की।
क्षेत्र के लोधौरा मजरा नौवापुर निवासिनी मालती ने पत्र के जरिए कहा कि उसका बचत खाता इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की केसरीगंज शाखा में है। उसकी पासबुक में 22,746 रुपये जमा हैं। उसकी वृद्धावस्था पेंशन भी इसी खाते में आती है।
बताते हैं कि वह अपनी पेंशन की जानकारी लेने के लिए बैंक गई तो वहां पर उसे पता चला कि बीते 11 अप्रैल को उसके खाते से 10 हजार निकाले गए हैं। यही नहीं 17 अप्रैल को उसके खाते से इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक लखीमपुर खीरी की शाखा में शाकिरा बेगम के खाते में 17 हजार रुपये ट्रांसफर भी किए गए हैं।
विज्ञापन
जबकि बुजुर्ग महिला मालती का कहना है कि वह शाकिरा को जानती भी नहीं है न ही उसने किसी भी ट्रांसफर वाउचर में अंगूठा लगाया है। इसी तरह 11 अप्रैल के निकासी फार्म पर भी उसने कोई अंगूठा नहीं लगाया है न ही वह बैंक आई है।
मालती ने दोनों प्रकरण की जांच कर दोषी बैंककर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। उधर, केसरीगंज के शाखा प्रबंधक एम सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।