फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   थाने के सामने से महिला के गले से चेन लूट ले गए बदमाश

थाने के सामने से महिला के गले से चेन लूट ले गए बदमाश

Sat, 10 Mar 2018 01:00 AM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
थाने के सामने से महिला के गले से चेन लूट ले गए बदमाश
कमलापुर कस्बे में घटना, पीड़िता ने दी तहरीर
विज्ञापन

कमलापुर (सीतापुर)। कस्बे में शुक्रवार को थाने के ठीक सामने बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से चेन लूट ली। वारदात को देख कस्बे के लोग शोर मचाते ही रह गए और लुटेरे भाग निकले। पीड़िता ने थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस जांच की बात कह रही है।

लखीमपुर खीरी के बेहजम कस्बा निवासी दाताराम की पत्नी राजेश्वरी देवी अपने मायके कमलापुर कस्बा के मोहल्ला गंज निवासी बीरबल के घर आई हुई है। शुक्रवार को राजेश्वरी अपनी बहन महेश्वरी देवी के साथ पैदल बाजार में खरीदारी करने निकली थी।
विज्ञापन


दोनों बहने थाने के सामने से गुजर रहीं थीं, इसी बीच बाइक सवार दो बदमाश वहां आ धमके। इससे पहले कि दोनों बहनें कुछ समझ पातीं, बाइक सवार बदमाश राजेश्वरी के गले में पड़ी सोने की चेन खींचकर निकल भागे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लूट होते ही दोनों बहनें शोर मचाने लगीं, इस पर कस्बे के नागरिक भी दौड़े, लेकिन बदमाश हाईवे पर बाइक से फर्राटा भरते हुए भाग गए। घटना के संबंध में पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष एके सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed