फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   चोरों ने तीन स्थानों से पार किया तीन लाख का माल

चोरों ने तीन स्थानों से पार किया तीन लाख का माल

Mon, 31 Jul 2017 10:02 PM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने तीन स्थानों से पार किया तीन लाख का माल
चोरों ने तीन लाख का माल उड़ाया
विज्ञापन

कमलापुर/पिसावां/रेउसा (सीतापुर)। जिले के तीन थाना क्षेत्र में रविवार रात चोरों ने दो घरों व एक स्कूल से करीब तीन लाख की संपत्ति पार कर दी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।

कमलापुर इलाके के करौंदी गांव निवासी रमाकांत ने बताया कि रविवार रात चोरों ने उसके घर में नकब लगा दिया। चोरों ने 13 हजार की नकदी, जेवर, अनाज, बर्तन आदि करीब दो लाख का माल पार कर दिया। सुबह जानकारी पर उसने पुलिस को सूचना दी। पिसावां थाना क्षेत्र के गुरसंडा गांव निवासी अम्बरीश के घर चोरों रविवार रात किसी तरह घुस गए। जिसके बाद बक्से व ब्रिफ केश आदि उठा ले गए। सुबह गांव के बाहर बक्से आदि खाली मिले। उसका कहना है कि चोरों ने नकदी, जेवर सहित लगभग 80 हजार की संपत्ति पार कर दी। रेउसा इलाके के एसआरएल कॉन्वेंट स्कूल का ताला तोड़ कर चोरों ने वहां से कुर्सियां, बैट्री, माइक आदि लगभग 12 हजार का माल पार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed