फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   बीमार युवक ने सड़क पर दम तोड़ा

बीमार युवक ने सड़क पर दम तोड़ा

Sat, 10 Jun 2017 02:31 AM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
बीमार युवक ने सड़क पर दम तोड़ा
बीमार युवक ने सड़क पर दम तोड़ा
विज्ञापन

मिश्रिख(सीतापुर)। इलाज के लिए घर से निकले युवक ने शुक्रवार को नहर चौराहे के करीब सड़क पर दम तोड़ दिया। युवक हरदोई जिले का निवासी है। परिवार पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को लेकर घर चला गया।

हरदोई के बेनीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम जलालपुर निवासी मनोज कुमार (32) बीमार रहता था। शुक्रवार को वह अपने पिता भगवान बख्श के साथ इलाज कराने घर से निकला था। बस में सवार होकर वह कस्बा मिश्रिख आया। यहां पर परिवार ने उसे नहर चौराहे के करीब बस से उतारा। इसी बीच उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार के सदस्य उसे लेकर मिश्रिख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता ने बताया कि मनोज का इलाज लखनऊ से चल रहा था। शुक्रवार को भी वे लखनऊ के लिए ही घर से निकले थे। मिश्रिख पहुंचते पहुंचते मनोज की हालत बिगड़ने लगी थी, इस वजह से उसे कस्बे में ही बस से उतार लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed