फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   पिता व उसके दो बेटों को उम्रकैद

पिता व उसके दो बेटों को उम्रकैद

Tue, 11 Sep 2018 12:35 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
पिता व उसके दो बेटों को उम्रकैद
हत्या कर शव गायब करने का मामला
विज्ञापन

सीतापुर। अपर सत्र न्यायाधीश रूपेश रंजन ने हत्या कर शव गायब करने के एक मामले में पिता व उसके दो पुत्रों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। तीनों पर 15-15 का अर्थदंड भी लगाया गया है। अभियोजन पक्ष की ओर से इस मुकदमे की पैरवी सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता गिरिंद्र पाल सिंह यादव द्वारा की गई।

गौरतलब है कि इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र के ग्राम रंजीतपुर निवासी राजेश व दिनेश तथा उनके पिता बाबू के विरुद्ध लोकवाणी के माध्यम से एक शिकायत मृतक रंजीत के भाई श्रीकेशन ने की थी। वादी के मुताबिक उसका भाई रंजीत (22) नवंबर 2006 की शाम राजेश के यहां दावत में गया था।
विज्ञापन


सुबह तक वापस न आने पर की गई तलाश के बाद रंजीत की साइकिल तो राजेश के यहां मिली लेकिन रंजीत को लेकर कोई सही जवाब राजेश व उसके घरवाले नहीं दे सके। बाद में रंजीत का शव गांव से दूर राजेपुर व मंगूरपुर के बीच नहर में पड़ा पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए पुलिस ने राजेश, उसके भाई दिनेश तथा पिता बाबू के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया। न्यायालय में सुनवाई के दौरान आए साक्ष्य के आधार पर न्यायाधीश ने तीनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed