{"_id":"5b50d9e84f1c1b35748b5cee","slug":"61532025320-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन स्नेचिंग में घायल सिपाही की पत्नी ने तोड़ा दम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेन स्नेचिंग में घायल सिपाही की पत्नी ने तोड़ा दम
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमलापुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व चेन स्नेचिंग की घटना के दौरान बाइक से गिरी सिपाही की पत्नी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के जंगल कोठी निकट पीटीसी तृतीय निवासी प्रवीण सेठ उन्नाव जिले के अचलगंज थाने में सिपाही के पद पर तैनात हैं। बताया जा रहा है कि 10 जुलाई को प्रवीण अपनी पत्नी संगीता सेठ के साथ बाइक से लखनऊ से अपने घर आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में कमलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम ककेया पारा के निकट बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से चेन लूटने का प्रयास किया।
लूटपाट के दौरान महिला बाइक से गिर गई थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी, उसकी घायल पत्नी संगीता सेठ ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद कमलापुर पुलिस ने रिपोर्ट कर ली है। थानाध्यक्ष संजीत सोनकर ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।