फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   डकैतों का चार घरों में धावा, बंधक बनाकर की लूटपाट

डकैतों का चार घरों में धावा, बंधक बनाकर की लूटपाट

Thu, 08 Mar 2018 12:32 AM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
डकैतों का चार घरों में धावा, बंधक बनाकर की लूटपाट
महोली में वारदात, चौपहिया वाहन से आए थे डकैत
विज्ञापन

महोली (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की रात चार घरों में डकैती पड़ गई। सशस्त्र डकैतों ने घर के सदस्यों को बंधक बनाकर करीब सवा दो लाख का माल लूट लिया। ये डकैती महोली के ग्राम बीसूपुर, बेनीपुर व महेवा गांवों में पड़ी। पुलिस ने बेनीपुर में हुई वारदात को चोरी में दर्ज किया है।

घटनाओं से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि डकैत चौपहिया वाहन से आए थे। कोतवाली क्षेत्र के बीसूपुर सरेली निवासी मसनू अली ने गांव के बाहर ही आटा चक्की व पॉलिसर लगा रखा है। मंगलवार रात वह अपने कारखाने में ही सो रहा था।
विज्ञापन


इसी बीच चौपहिया वाहन पर सवार करीब आठ सशस्त्र डकैतों ने वहां धावा बोल दिया। इससे पहले कि मसनू अली को भनक लगती डकैतों ने उसे बिस्तर पर ही दबोच लिया। इसके बाद तमंचे से धमकाते हुए करीब को कोठरी को खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर डीजल के लिए रखे तीन हजार रुपये डकैतों ने लूट लिये और काफी देर तक कोठरी में सामान को उलट-पुलट करते रहे। यहां पर डाका डालने के बाद डकैत वहां से निकल लिए। बताते हैं कि इसी रात चौपहिया वाहन सवार डकैत बेनीपुर गांव में पहुंच गए।

यहां पर डकैतों ने घर के बाहर सो रहे वेद प्रकाश व उसके पौत्र छोटू को दबोच लिया। इसके बाद दोनों को बांधकर वेद प्रकाश के पुत्र प्रेम प्रकाश व कुंदन के घरों के दरवाजे खुलवाए। यहां पर डकैतों ने प्रेम प्रकाश व कुंदन के परिवारों को बंधक बनाया।

इसके बाद घर में रखी नकदी, जेवर व अन्य सामान लूट लिया। यहां पर डकैतों ने करीब डेढ़ लाख का माल लूटा और परिवार को शोर न मचाने की धमकी देते हुए भाग गए। यहां के बाद डकैतों ने महेवा गांव में धावा बोला। डकैतों ने इस गांव के राजू के घर धावा बोला। डकैतों ने राजू व उसके परिवारीजनों को बंधक बनाने के बाद घर में रखी नकदी व जेवर लूट लिये।


यहां भी परिवार को धमकाते हुए भाग गए। पीड़ित परिवार ने बताया कि डकैत यहां से करीब 60 हजार रुपये माल लूट ले गए। पीड़ितों ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीरें दी हैं। इधर प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि उन्हें महज बेनीपुर गांव में चोरी की एक तहरीर प्राप्त हुई है। जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

कड़ी कार्रवाई के दिए हैं निर्देश
महोली क्षेत्र में जो भी वारदातें हुई हैं, उसमें कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि डकैती जैसी वारदात की सूचना नहीं है।
-आनंद कुलकर्णी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed