फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   दहेज में बुलेट व 50 हजार नही मिलले तो पत्नी को दिया तलाक

दहेज में बुलेट व 50 हजार नही मिलले तो पत्नी को दिया तलाक

Fri, 04 Jan 2019 12:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
दहेज में बुलेट व 50 हजार नही मिलले तो पत्नी को दिया तलाक
बिसवां (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में दहेज में बुलेट मोटर साइकिल व 50 हजार रुपये न मिलने पर पति ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। पीड़िता ने पति, सास-ससुर, देवर और ननद पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के अकबापुर में रहने वाले इरशाद खां ने अपनी पत्नी नेहा को तलाक दे दिया। इनकी शादी 21 जून 2018 को हुई थी। पीड़िता के मुताबिक दहेज में बुलेट व 50 हजार रुपये की मांग के चलते ससुराल में उसे प्रताड़ित किया जाता था। दहेज में बाइक व नकदी न मिलने पर बीती 24 दिसंबर को उसे तलाक दे दिया गया।
विज्ञापन


मजबूरन पीड़िता को अपने मायके भदेवा थाना थानगांव में पनाह लेनी पड़ी। गुरुवार को पीड़िता ने कोतवाली में ससुरालीजनों के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में पति समेत पांच आरोपियों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर से नकदी व सामान चोरी
हरगांव (सीतापुर)। थानाक्षेत्र के रवांसी गांव में रहने वाले मो. इस्लाम के घर में दाखिल हुए चोर बुधवार की रात 6 हजार की नगदी व अन्य सामान चोरी कर ले गए। पीछे दीवार के सहारे छत पर चढ़कर अंदर पहुंचे चोरों ने करीब 20 हजार की सम्पत्ति पार कर दी। पुलिस जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed