फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   तंबौर में काली पट्टी बांध दर्ज कराया विरोध

तंबौर में काली पट्टी बांध दर्ज कराया विरोध

Sat, 06 Oct 2018 12:18 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
तंबौर में काली पट्टी बांध दर्ज कराया विरोध
विवेक तिवारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी सिपाही प्रशांत के समर्थन में जिले से भी उठे विद्रोह के स्वर
विज्ञापन

तंबौर (सीतापुर)। लखनऊ के चर्चित विवेक हत्याकांड के मुख्य आरोपी सिपाही प्रशांत चौधरी के समर्थन में सीतापुर के कुछ सिपाहियों ने मोर्चा खोल दिया है। सिपाहियों ने हाथ में काली पट्टी बांधर थाना परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही एसपी के आदेश पर विरोध करने वाले सिपाही बैक फुट पर चले गए।

लखनऊ का विवेक तिवारी हत्याकांड इन दिनों सुर्खियों में है। खासकर सोशल मीडिया पर बयानबाजी का दौर थमने का नाम नही ले रहा है। इसी बीच राजधानी में विवेक हत्याकांड के मुख्य आरोपी सिपाही प्रशांत चौधरी के समर्थन में सिपाहियों ने विद्रोह का बिगुल फूंक दिया। शुक्रवार को कई सिपाहियों ने हाथ में काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन


विद्रोह की धमक से सीतापुर भी अछूता नही रहा। जिले के तंबौर थाने में तैनात कुछ सिपाहियों ने दोपहर करीब 12 बजे हाथ में काली पट्टी बांधकर आरोपी सिपाही प्रशांत पर कार्रवाई का विरोध जताया। इसका बाकायदा वीडियो भी बनाया गया। हालांकि वीडियो में किसी सिपाही का चेहरा नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन थाना तंबौर जिला सीतापुर लिखा दिखाई देने से वीडियो तंबौर का होने की पुष्टि होती है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। एसपी प्रभाकर चौधरी के आदेश पर थाना प्रभारी तंबौर ने आननफानन में सिपाहियों का ब्रेन वॉश कर दिया।


एसओ ओपी सरोज ने बताया कि वीडियो के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। काली पट्टी बांधकर विरोध किए जाने की बात को उन्होंने नकार दिया। बोले कि हमारे थाने का सभी सिपाही इस तरह के विरोध प्रदर्शन से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed