{"_id":"6aaa21ef06a16c41a60c51ed","slug":"police-raids-on-hisar-jails-separate-teams-arrived-at-both-facilities-and-conducted-surprise-inspections-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार की जेलों में पुलिस का छापा: दोनों जेल में अलग-अलग टीम पहुंची, केंद्रीय कारागारों का किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार की जेलों में पुलिस का छापा: दोनों जेल में अलग-अलग टीम पहुंची, केंद्रीय कारागारों का किया औचक निरीक्षण
Wed, 16 Sep 2026 10:28 AM IST
Naveen
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Wed, 16 Sep 2026 10:28 AM IST
सार
पुलिस पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने कहा कि निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य जेल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करना था। इसका लक्ष्य संभावित सुरक्षा चुनौतियों की समय रहते पहचान करना भी था।
विज्ञापन
हिसार पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिसार पुलिस ने बुधवार की सुबह केंद्रीय कारागार-1 और केंद्रीय कारागार-2 की सुरक्षा व्यवस्था का औचक एवं गहन निरीक्षण किया। डीएसपी कमलजीत सिंह के नेतृत्व में सीआईए-1 हिसार की टीम ने केंद्रीय कारागार-2 का निरीक्षण किया। इस दौरान डिप्टी सुपरिंटेंडेंट शिवकुमार जेल प्रशासन की ओर से मौजूद रहे।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशील स्थानों और विभिन्न सुरक्षा बिंदुओं की बारीकी से समीक्षा की। केंद्रीय कारागार-1 में एसआई जगदीश, सीआईए मिलगेट इंचार्ज, पीएसआई प्रदीप कुमार, सीआईए बरवाला इंचार्ज, और सुरक्षा शाखा इंचार्ज सुरेंद्र सिंह की संयुक्त टीम ने जांच की। यहां डिप्टी सुपरिंटेंडेंट कुलदीप और डिप्टी सुपरिंटेंडेंट कुलदीप सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
पुलिस पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने कहा कि निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य जेल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करना था। इसका लक्ष्य संभावित सुरक्षा चुनौतियों की समय रहते पहचान करना भी था। जेल प्रशासन और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करना भी इस अभियान का हिस्सा था। इन औचक निरीक्षणों से जेल सुरक्षा व्यवस्था हर समय सतर्क और सक्रिय बनी रहेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिले की सुरक्षा व्यवस्था में जेल जैसे संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा का विशेष महत्व है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे औचक निरीक्षण समय-समय पर जारी रहेंगे। इसका उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है। ताकि किसी भी संभावित चुनौती से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। हिसार पुलिस ने यह भी संदेश दिया कि सुरक्षा मानकों से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।