{"_id":"5b352a8d4f1c1b2b428b73df","slug":"51530210957-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर हमले के आरोपी दबोचे गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पर हमले के आरोपी दबोचे गए
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लहरपुर (सीतापुर)। दो दिन पहले सिपाही को बंधक बनाकर मारपीट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को क्षेत्र के ग्राम रंगवा के निकट छापेमारी की।
यहां पर पुलिस ने बरेती जलालपुर निवासी अजय व विजय को गिरफ्तार किया। बता दें कि गत 26 जून को रास्ते के विवाद की शिकायत पर पुलिस टीम ग्राम बरेती जलालपुर गई थी। बताते हैं कि यहां पर बरेती जलापुर निवासी वनदेवी व राजकुमार के बीच विवाद था।
अचानक वनदेवी पक्ष भड़क गया, जिसने पुलिस टीम पर ही हमला बोल दिया। उपनिरीक्षक गोविंद सिंह व होमगार्ड सुरेशचंद्र ने भागकर जान बचाई थी। जबकि सिपाही सर्वेश कुमार वनदेवी पक्ष के हाथों में लग गया। जिसको वनदेवी पक्ष ने पीटा, वर्दी फाड़ी थी।
विज्ञापन
इस मामले में उपनिरीक्षक गोविंद सिंह ने वनदेवी, उसके पति रामचंद्र, पुत्र विजय व अजय के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाना आदि की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में अभी वनदेवी व उसका पति पुलिस के हाथ नहीं लगा है। प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।