{"_id":"59f4d12f4f1c1b71548b9833","slug":"51509216559-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे ने कराया ठंड का अहसास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोहरे ने कराया ठंड का अहसास
Updated Sun, 29 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे ने कराया ठंड का अहसास, निकले स्वेटर
सीतापुर। गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। शनिवार को इन सर्दियों के सीजन का पहला घना कोहरा छाया। जिसने लोगों को सर्दी का अहसास कराया।
वहीं इससे वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई। कोहरे की वजह से वाहन हेडलाइट जलाकर रेंगते नजर आए। हालांकि सुबह आठ बजे के बाद कोहरा छंटने पर सूरज ने चमक बिखेरी।
लेकिन पिछले दिनों के मुकाबले धूप कमजोर रही। मौसम के बदले तेवर देख लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। न्यूनतम पारा 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अक्तूबर माह माह बीतने को है। हर वर्ष इस माह में कोहरे की परत छाने के साथ ठंडक का अहसास होने लगता है। लेकिन अबकी पूरे अक्तूबर माह बारिश न होने से मौसम का मिजाज गर्म रहा।
शनिवार को मौसम अचानक बदल गया। सुबह लोग ागे तो चारों ओर घने कोहरे की चादर फैली नजर आई। हालांकि शहरी क्षेत्र में धुंध हल्की रही।
लेकिन शहर के बाहरी हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की सबसे घनी परत नेशनल हाईवे व आसपास खेतों पर दिखी। सड़क पर कोहरे की परत इतनी घनी थी, कि महज 100 मीटर की दूरी पर ही कुछ नहीं दिख रहा था।
विज्ञापन
लिहाजा, वाहन चालक गाड़ियों की हेड लाइट जलाकर धीमी गति से चलने को मजबूर हुए। वहीं कोहरे ने ठंडक का अहसास कराया तो लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए।
हालांकि सुबह आठ बजे के बाद आसमान साफ हो गया। फिर धूप निकल आई। लेकिन धूप पिछले दिनों के मुकाबले कमजोर रही।
सांझ ढलने के बाद हवा ने भी ठंड का अहसास कराया। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।