{"_id":"5a3ab0d04f1c1bbd208b7d2a","slug":"41513795792-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक पलटा, बाइक सवार दबी, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक पलटा, बाइक सवार दबी, घायल
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक पलटा, बाइक सवार दबा, घायल
थानगांव(सीतापुर)। थाना क्षेत्र में बुधवार को गन्ने से ओवरलोड एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे एक बाइक सवार ट्रक के नीचे दब गया। जिसकी वजह से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे क्षेत्र के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बिसवां के ग्राम कुतुबपुर निवासी अतीक (20) फेरी लगाकर कपड़े बेचता है। बुधवार को वह बाइक से फेरी लगाने निकला था।
रास्ते में रसूलपुर मियांपुरवा मार्ग पर म्योड़ी छोलहा मार्ग पर सामने से आ रहा गन्ना लोड ट्रक बाइक पर पलट गया। स्थानीय नागरिकों ने कड़ी मशक्कत से अतीक को बाहर निकाला।
लेकिन तब तक अतीक गंभीर रूप से घायल हो चुका था। परिवार के सदस्यों ने उसे क्षेत्र के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। क्षेत्र के नागरिकों का कहना है कि इस क्षेत्र में ओवर लोड ट्रक मुसीबत बने हुए हैं।