फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   4 lacks of goods stolen

चार लाख की चोरी

Mon, 27 Jul 2015 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Mon, 27 Jul 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
रेउसा थाना क्षेत्र में रविवार की रात ग्राम कोलिया छड़िया निवासी सुनील के घर का ताला तोड़कर वहां रखी आठ हजार की नकदी, कपड़े, बर्तन, अनाज आदि सामान को समेटकर चोर फरार हो गए।
विज्ञापन


गृहस्वामी ने बताया कि चोर करीब 50 हजार रुपये कीमत का माल बटोर ले गए हैं। इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम एलगवां निवासी अनूप कुमार ने क्षेत्र के काजी कमालपुर चौराहे पर मोबाइल की दुकान खोल रखी है।
विज्ञापन


रविवार की रात्रि दुकान का ताला तोड़ कर अंदर रखी 10 हजार रुपये की नकदी, सोलर पैनल, 10 मोबाइल फोन, बैट्री, रिचार्ज कूपन आदि सामान लेकर चोर चंपत हो गए।

दुकान स्वामी ने बताया कि चोर करीब एक लाख रुपये कीमत का माल ले गए हैं। इसी रात चोरों ने काजी कमालपुर स्थित मस्जिद में रखे दान पात्र से 25 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मस्जिद में अजान के लिए रखी लाउडस्पीकर मशीन, बैट्री आदि सामान लेकर फरार हो गए। दोनों घटनाओं के संबंध में थाने में तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष प्रमोद शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गौतम नगर निवासी विनोद विश्वकर्मा के घर से चोर बक्से, कपड़े, जेवर, बर्तन आदि सामान को समेट कर फरार हो गए।

गृहस्वामी ने बताया कि चोर करीब 30 हजार की नकदी तथा 70 हजार रुपये कीमत के सोने, चांदी के जेवर व अन्य सामान को उठा ले गए हैं। प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।


तंबौर थाना क्षेत्र के ग्राम गोंधिया निवासी रंगीलाल के घर का ताला तोड़कर चोर करीब 50 हजार की नकदी व 50 हजार रुपये कीमत के सोने व चांदी के जेवर समेट ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed