{"_id":"5998745e4f1c1bd76d8b4660","slug":"38-thousand-looted-father-and-son-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता-पुत्र को घायल कर 38 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता-पुत्र को घायल कर 38 हजार लूटे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिसावां थाना क्षेत्र में बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने पिता व पुत्र को जख्मी कर 38 हजार रुपये लूट लिए। दोनों भैंस बेचकर घर जा रहे थे। दिनदहाड़े हुई लूट की इस वारदात से क्षेत्र में दहशत फैल गई। पिसावां के ग्राम बहेरवा निवासी रामकुमार अपने पुत्र नीरज के साथ भैंस बेचने कुतुबनगर पशु बाजार गया था। वहां पर रामकुमार ने 38 हजार रुपये में भैंस बेची।
विज्ञापन
इसके बाद पिता व पुत्र साइकिल से घर के लिए चल दिए। रास्ते में पीछा कर रहे बाइक सवार तीन सशस्त्र बदमाशों ने बहेरवा गांव के निकट ही साइकिल में टक्कर मारकर दोनों को गिरा दी। जिसके बाद रामकुमार से लूटपाट करने लगे। पिता व पुत्र ने विरोध किया, तो बदमाशों ने असलहों के बट से हमला बोल दिया।
विज्ञापन
पिता व पुत्र को जख्मी करने के बाद गोली मारने की धमकी देते हुए बदमाशों ने 38 हजार रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए। लूट के बाद पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष जय शंकर सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना में पिता व पुत्र जख्मी हो गए थे। उन्हें इलाज व डॉक्टरी परीक्षण के लिए कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।
विज्ञापन