{"_id":"6acba48ffa1b770f6d0d2cfb","slug":"smuggling-of-punjab-chandigarh-branded-liquor-in-kangra-kangra-news-c-95-1-kng1004-260858-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: कांगड़ा में पंजाब-चंडीगढ़ मार्का शराब की तस्करी, नेटवर्क ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: कांगड़ा में पंजाब-चंडीगढ़ मार्का शराब की तस्करी, नेटवर्क ध्वस्त
Mon, 12 Oct 2026 08:29 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 12 Oct 2026 08:29 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा के पंचरुखी और भवारना क्षेत्र में पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। टीम ने दो दिन के भीतर पड़ोसी राज्यों पंजाब और चंडीगढ़ में बिकने वाली विभिन्न ब्रांड की 243 पेटी शराब बरामद की है।
मौके से भारी मात्रा में खाली बोतलें, बीयर के स्टीकर, ढक्कन और आबकारी विभाग के होलोग्राम भी जब्त किए गए हैं, जिससे यहां अवैध शराब की पैकिंग का अंदेशा है। शनिवार देर शाम पंचरुखी क्षेत्र की मलाहू पंचायत के वार्ड-पांच में आबकारी और पुलिस टीम ने एक बोलेरो कैंपर से 225 पेटी शराब और बीयर बरामद की।
इसमें पंजाब मार्का टूबोर्ग बीयर की 99 पेटी, चंडीगढ़ मार्का नौ वन व्हिस्की की 19 पेटी, 999 पावर स्टार की दो पेटी और देसी शराब की 102 पेटियों सहित कई खुली बोतलें शामिल हैं। शराब के साथ विभिन्न कंपनियों के ढक्कन, कीप और करीब 11 इंच व्यास वाले आबकारी होलोग्राम का रोल भी मिला है।
विज्ञापन
एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि शिकायत और इन्वेंट्री रिपोर्ट के आधार पर स्थानीय निवासी सुदर्शन कुमार उर्फ गोगा के खिलाफ थाना पंचरुखी में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब जांच कर रही है कि शराब की यह बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।
गौरतलब है कि इससे पहले पुलिस थाना भवारना के तहत भिका शाह में भी आबकारी और पुलिस टीम ने एक किराये के मकान में दबिश देकर 247 बोतलें, खाली बोतलें, ढक्कन व स्टीकर बरामद किए थे। इस मामले में टप्पा पाहड़ा निवासी अमित कुमार और उसके साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।