{"_id":"5b7efec542c792463b3b5a80","slug":"31535049413-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता बालक का कुएं में मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता बालक का कुएं में मिला शव
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसवां (सीतापुर)। बिसवां कोतवाली इलाके में बुधवार को एक बालक का शव कुएं में मिला। बालक मंगलवार से लापता था। शव मिलने से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाला। परिवारीजनों ने कपड़ों से उसकी शिनाख्त की।
बिसवां के कांशीराम कॉलोनी के रहने वाले वीरेंद्र कश्यप का बेटा आदित्य (7) मंगलवार को घर से खेलने के लिए निकला हुआ था। कई घंटे बाद भी घर नहीं पहुंचा तो परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। लेकिन देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं लगा। इस पर वीरेंद्र ने कोतवाली में बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
मासूम की तलाश में जुटी पुलिस को कस्बे में स्थित राम मंदिर में बने कुएं के पास बच्चे के चप्पल और कपड़े दिखाई दिए और भीतर बच्चे का शव उतराता मिला। पुलिस ने लोगों की मदद से बच्चे का शव बाहर निकाला। बिसवां कोतवाल सतीश यादव ने बताया कि परिवारीजनों ने शव का पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया है।