{"_id":"5a3fec3f4f1c1b09788b4ac5","slug":"31514138687-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत सिपाही ने काटा हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत सिपाही ने काटा हंगामा
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे में धुत सिपाही ने काटा हंगामा
सीतापुर। द्वितीय वाहिनी पीएसी में तैनात एक सिपाही ने शनिवार को शराब के नशे में जमकर हंगामा काटा। परेशान अन्य सिपाहियों ने इसकी सूचना कमांडेंट को दी। जिसके बाद कमांडेंट ने सिपाही का डॉक्टरी परीक्षण कराया।
द्वितीय वाहिनी पीएसी में तैनात सिपाही प्रदीप कुमार दीक्षित ने शनिवार को जमकर शराब पी। जिसके बाद उसने वाहिनी परिसर में हंगामा शुरू कर दिया।
साथी सिपाहियों ने उसे समझाना चाहा, लेकिन वह साथियों से भी उलझ गया। हंगामा बढ़ते देख सिपाहियों ने इसकी सूचना कमांडेंट अजय शंकर राय को दी।
इस पर कमांडेंट ने अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश देते हुए डॉक्टरी परीक्षण के भी निर्देश दिए। कमांडेंट के निर्देश के बाद वाहिनी के अधिकारियों ने सिपाही को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहां पर डॉक्टरी परीक्षण के बाद सिपाही को वाहिनी ले जाया गया।