{"_id":"59f4d1234f1c1b6f548b9a0a","slug":"31509216547-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में महिला की मौत
Updated Sun, 29 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालात में महिला की मौत
महमूदाबाद (सीतापुर) कोतवाली क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। जबकि ससुराल पक्ष का कहना है कि बीमारी के चलते विवाहिता की मौत हुई है।
मोहल्ला नई बाजार उत्तरी निवासी सोनू तिवारी की पत्नी आरती तिवारी (24) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंचे मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया।
आरती के पिता लखीमपुर खीरी के ईशा नगर थाना क्षेत्र के ग्राम ढखनिया निवासी अजय कुमार ने विवाहिता के पति समेत कई लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष ने आरती की हत्या कर दी। उधर, घटना के संबंध में आरती के पति सोनू ने बताया कि आरती बीते तीन माह से बीमार चल रही थी।
उसके लिवर में दिक्कत थी। उसे लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। जहां पर इलाज के दौरान आरती ने दम तोड़ दिया।
सोनू तिवारी ने ट्रॉमा सेंटर के कागजात भी पुलिस को सौंपे हैं। प्रभारी निरीक्षक रंजना सचान ने बताया कि मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
जबकि ससुराल पक्ष ने बीमारी से मौत होने की बात कहते हुए इलाज के कागजात भी दिखाए हैं। इससे मृत्यु का कारण स्पष्ट करने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।