फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   जमीन बैनामा करा किसान को बांधकर नहर पटरी फेंका

जमीन बैनामा करा किसान को बांधकर नहर पटरी फेंका

Wed, 25 Jul 2018 12:33 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
जमीन बैनामा करा किसान को बांधकर नहर पटरी फेंका
महिला समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

बिसवां(सीतापुर)। बिसवां कोतवाली क्षेत्र में दबंगों ने एक किसान को क्रेडिट कार्ड बनवाने का झांसा देकर पहले उसकी जमीन का बैनामा करा लिया फिर उसे जान से मारने की नीयत से हाथ बांधकर नहर पटरी पर फेंक दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसान को बचाया। पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

रेउसा थाना क्षेत्र के नेवादा हरिहरपुर निवासी बैजनाथ को सोमवार को गांव के ही कबीर, अवधेश व बबलू यह कहकर बुलाकर ले गए कि बैंक से उसका किसान क्रेडिट कार्ड बनवा देंगे। आरोप है कि बैजनाथ जब रेउसा पहुंचा, तब तीनों ने उससे कहा कि कुछ कागजों की कमी है, वे कागज बिसवां तहसील में ही बन सकेंगे। इस पर बैजनाथ कबीर व उसके साथियों के साथ दो बाइक पर सवार होकर बिसवां तहसील आ गया। बताते हैं कि यहां पर बिसवां के पठानी टोला निवासी श्यामलता श्रीवास्तव मिल गई। जिसके बाद कबीर व उसके साथियों ने धोखाधड़ी से बैजनाथ की पांच बीघा जमीन का बैनामा श्यामलता के नाम करा दिया। जमीन बैनामा कराने के बाद सोमवार की देर शाम दो बाइक पर सवार आरोपी उसे लेकर शारदा सहायक नहर पटरी पर पहुंचे। यहां पर शोर मचाने पर जान से मार देने की धमकी देते हुए आरोपियों ने उसके हाथ बांध दिए। जिसके बाद उसे खेदरापुर गांव के निकट नहर पटरी पर फेंक कर निकल भागे। इसी बीच नहर पटरी से गुजरे कई राहगीरों ने किसान को बंधा पड़ा देख और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची यूपी 100 की टीम किसान को उठाकर कोतवाली लाई। जिसके बाद मंगलवार की देर शाम पुलिस ने इस मामले में रेउसा के हरिहरपुर नेवादा निवासी कबीर, अवधेश, बबलू व बिसवां के पठानी टोला निवासी श्यामलता श्रीवास्तव आदि के खिलाफ धोखाधड़ी आदि धाराओं में केस दर्ज किया। प्रभारी कोतवाल सतीश यादव ने बताया कि इस मामले में एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी आदि धाराओं में केस दर्ज किया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed