{"_id":"5a95a8924f1c1b4d588baca9","slug":"21519757458-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के आठ ब्लॉकों में होगा प्रमुखी चुनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिले के आठ ब्लॉकों में होगा प्रमुखी चुनाव
Updated Wed, 28 Feb 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य चुनाव आयोग ने जारी किया चुनावी कार्यक्रम
सीतापुर। राज्य निर्वाचन आयोग ने रिक्त ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए उप चुनाव का ऐलान कर दिया है। सीतापुर जिले में भी रिक्त आठ ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए चुनाव होगा। इन पदों के लिए सात मार्च को नामांकन प्रक्रिया अपनाई जाएगी। जबकि नौ मार्च को वोट डाले जाएंगे।
बताते चलें कि सीतापुर में 19 ब्लॉक हैं। सभी ब्लॉकों में सपा समर्थित क्षेत्र पंचायत प्रमुख काबिज थे। पिछले बरस 2017 में हुए असेंबली चुनाव में अखिलेश सरकार की रुखसती हो गई। प्रदेश में योगी निजाम आया। नई सरकार बनने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष, क्षेत्र पंचायत प्रमुख पदों पर काबिज सपाइयों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर उन्हें हटाने की कवायद शुरू हो गई।
मौजूदा वक्त में सीतापुर के 19 में से आठ ब्लॉकों में प्रमुख के विरुद्घ अविश्वास प्रस्ताव लाकर भाजपाइयों ने उनसे कुर्सी छीन ली है, इनमें सिधौली (अनारक्षित), रेउसा (अनुसूचित जाति महिला), हरगांव (अन्य पिछड़ा वर्ग महिला), गोंदलामऊ व मछरेहटा (अनुसूचित जाति), बिसवां (अनारक्षित), कसमंडा (महिला) एवं परसेंडी (अनारक्षित) सीटें शामिल हैं।
विज्ञापन
सभी रिक्त सीटों पर उप चुनाव कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने चुनावी अधिसूचना जारी कर दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सारिका मोहन ने बताया कि आयोग ने रिक्त प्रमुखी की सीटों पर चुनाव कराने के लिए कार्यक्रम घोषित कर दिया है। सभी रिक्त पदों के लिए सात मार्च को नामांकन प्रक्रिया अपनाई जाएगी। यह प्रक्रिया पूर्वाह्न 11 से अपराह्न 3 बजे तक चलेगी।
तत्पश्चात इसी दिन दाखिल नामांकन पत्रों की जांच होगी। आठ मार्च को पूर्वाह्न 11 से अपराह्न 3 बजे तक नाम वापसी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। नौ मार्च को सभी सीटों पर मतदान होगा। इस दिन पूर्वाह्न 11 से अपराह्न 3 बजे वोट डाले जाएंगे। इसके बाद वोटों की गिनती कर नतीजों का एलान किया जाएगा।
उप चुनाव को एआरओ नियुक्त
सीतापुर। आयोग के निर्देश पर प्रमुख पदों के लिए चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहायक निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्त कर दी है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उप कृषि प्रसार निदेशक अरविंद मोहन को हरगांव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी रवींद्र कुमार यादव को बिसवां, वाणिज्य कर के डिप्टी कमिश्नर हरीलाल प्रजापति को सिधौली, जिला कार्यक्रम अधिकारी राज कपूर को गोंदलामऊ, सिंचाई खंड सीतापुर के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार मछरेहटा, जिला कृषि अधिकारी अखिलानंद पांडेय को परसेंडी, जिला उद्यान अधिकारी विनय कुमार यादव को रेउसा, शारदा प्रखंड नहर के अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार को कसमंडा ब्लॉक में सहायक निर्वाचन अधिकारी तैनात किया गया है।
इनके अलावा वाणिज्य कर डिप्टी कमिश्नर वीरेंद्र कुमार गहराना, वाणिज्य कर के डिप्टी कमिश्नर राम सुमिरन एवं नलकूप खंड प्रथम के सहायक अभियंता छक्कूलाल को बतौर सहायक निर्वाचन अधिकारी (रिजर्व) रखा गया है।