{"_id":"5a3bf3c84f1c1b8e698c3282","slug":"21513878472-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से तीन दुकानें जलकर राख, सात लाख का नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग से तीन दुकानें जलकर राख, सात लाख का नुकसान
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आग से तीन दुकानें जलकर राख
सीतापुर। कल्लीचौराहा कस्बे में बुधवार की रात अचानक एक दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पड़ोस की दो और दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।
गुरुवार सुबह लोगों ने दुकानों से धुआं निकलते देखा तो दुकानदारों समेत दमकल विभाग को इसकी खबर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने नागरिकों की मदद से आग पर काबू पाते।
इससे पहले दुकानों में रखा माल भी जलकर राख हो गया। घटना में करीब 7 लाख रुपये कीमत का नुकसान हुआ है। आग किन कारणों से लगी, इस बात का पता नहीं लगाया जा सका है।
मिश्रिख के ग्राम अमटामऊ निवासी बृजेश कुमार ने कल्ली चौराहे पर किराए की दुकान में स्पेयर पार्ट्स का माल रखा था। करीब में ही समदापुर करखिला निवासी लवकुश ने सिलाई व खरगापुर निवासी सतीश कुमार ने परचून की दुकान खोल रखी है।
विज्ञापन
बुधवार को तीनों दुकानदार ताला लगाकर अपने घर चले गए। रात में दुकानों में आग लग गई। गुुरुवार की भोर गश्त पर निकले पुलिस दस्ते ने दुकानों में आग लगी देखी।
इस पर सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर दमकल दस्ते ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक तीनों दुकानें जलकर राख हो चुकी थीं।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दुकानदारों ने बताया कि इस हादसे में उनकी दुकानों में रखा करीब सात लाख रुपये का माल जलकर राख हो गया है।