{"_id":"59b6db224f1c1bf17f8b6090","slug":"21505155874-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर का ताला तोड़ दो लाख का माल ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर का ताला तोड़ दो लाख का माल ले गए चोर
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर का ताला तोड़ दो लाख का माल ले गए चोर
सीतापुर/बिसवां। कोतवाली क्षेत्र में रविवार की रात चोर एक घर से दो लाख रुपये का माल समेट ले गए हैं। वारदात के दौरान मकान मालिक परिवार के साथ घर में ताला लगाकर अपने पैतृक गांव गया था। पीड़ित ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस जांच की बात कह रही है।
सदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नरेंद्रपुर निवासी अजय कुमार मिश्रा बिसवां कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पटेल नगर में रहता है। रविवार को खबर मिली कि अजय कुमार की मां बीमार है। इस पर अजय कुमार मिश्रा घर में ताला लगाकर परिवार के साथ अपने पैतृक गांव चला गया। रविवार की रात किसी पहर में चोरों ने घर का ताला तोड़ दिया। चोरों ने बक्सों के ताले तोड़ डाले। जिसके बाद घर में रखी 50 हजार की नकदी, सोने चांदी के जेवर, कपड़े, बर्तन आदि सामान बटोर कर चोर मौके से फरार हो गए। सोमवार की सुबह घर के दरवाजे खुले देख, पड़ोसियों ने जानकारी अजय कुमार मिश्रा को भेजी। सूचना पाकर घर पहुंचे अजय ने पुलिस को बताया कि चोर करीब 2 लाख रुपये कीमत का माल समेट ले गए हैं। उसने इस संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।