फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   मार्ग अवरुद्ध कर वाहन सवारों से हजारों की लूट

मार्ग अवरुद्ध कर वाहन सवारों से हजारों की लूट

Sun, 11 Nov 2018 12:35 AM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
मार्ग अवरुद्ध कर वाहन सवारों से हजारों की लूट
बदमाशों ने मार्ग अवरुद्ध कर अंजाम दी वारदात
विज्ञापन

जहांगीराबाद (सीतापुर)। थाना सदरपुर इलाके में हथियारों से लैस बदमाशों ने मार्ग अवरुद्ध कर चार पहिया वाहन सवारों से नकदी सहित हजारों की सम्पत्ति लूट ली। पीड़ितों ने घटना की तहरीर सदरपुर पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जिला लखीमपुर खीरी के ईसानगर धौरहरा अंतर्गत रायपुर निवासी विनोद कुमार रस्तोगी, सूरज कुमार रस्तोगी व राम कुमार रस्तोगी शुक्रवार की रात एक तिलक समारोह में शामिल होने रामपुर मथुरा क्षेत्र के नहरवल गांव आए थे। देर रात वह लोग समारोह से चार पहिया वाहन पर लौट रहे थे। उनका वाहन बिसवां और सदरपुर थानाक्षेत्र की सीमा पर पचुरखी गांव के पास से गुजर रहा था।
विज्ञापन


इसी बीच पहले से घात लगाए बैठे लुटेरों ने रास्ते को अवरुद्ध कर वाहन रोक लिया। इसके बाद हथियारों के बल पर वाहन सवारों से 30 हजार रुपये की नकदी, पांच मोबाइल व हैंडवॉच लूट ले गए। पीड़ित रात में ही सदरपुर थाने पहुंचे और घटना की तहरीर दी। थाना प्रभारी सूर्यबली पांडेय ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed