{"_id":"5ad23baf4f1c1b9c098b485e","slug":"201523727279-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त की अंबेडकर प्रतिमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त की अंबेडकर प्रतिमा
Updated Sat, 14 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे, केस दर्ज, प्रतिमा दुरुस्त
सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात अराजक तत्वों ने एक अंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देख गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और विरोध करने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने प्रतिमा को दुरुस्त कर स्थिति को संभाला। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अकोइया में अंबेडकर प्रतिमा लगी हुई है। शुक्रवार रात अराजक तत्वों ने उस प्रतिमा पर पथराव कर दिया। इससे प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई। प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की खबर जैसे ही गांव में पहुंची, वहां सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए।
सूचना मिलते ही सीओ योगेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक जैनुद्दीन अंसारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने में जुट गए। अधिकारियों ने कार्रवाई का भरोसा दिया, तब जाकर स्थिति सामान्य हो सकी। घटना के संबंध में अकोइया गांव की अंबेडकर समिति के संतराम ने अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने रात में ही कारीगरों को बुलवाकर प्रतिमा को दुरुस्त कराया। तब कहीं जाकर लोगों का आक्रोश शांत हो सका। सीओ ने बताया कि इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना की जांच की जा रही है।