Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   FIR registered against 9 people, including a police sub-inspector husband

Meerut News: दरोगा पति सहित 9 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Fri, 13 Nov 2026 11:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against 9 people, including a police sub-inspector husband
नोट-मथुरा के ध्यानार्थ
विज्ञापन

-------------
मोहम्मदपुर शकिस्त में उत्पीड़न से परेशान होकर मनीषा की थी फंदे से लटक कर आत्महत्या
संवाद न्यूज एजेंसी

बहसूमा(मेरठ)। गांव मोहम्मदपुर शकिस्त में मनीषा द्वारा ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी दरोगा पति गौरव, सास, ननद और ननदोई सहित नौ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, आत्महत्या के लिए उकसाने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने जैसी संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी घर छोड़कर फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

प्रेम प्रसंग और प्रताड़ना बनी मौत की वजह
जांच अधिकारी थानाध्यक्ष रविंद्र पंवार ने बताया कि गांव मोहम्मदपुर शकिस्त निवासी सुभाष की पुत्री मनीषा की शादी दो वर्ष पहले बहसूमा के मोहल्ला कांकड़ोवाला निवासी उप निरीक्षक (दरोगा) गौरव के साथ हुई थी। वर्तमान में आरोपी पति गौरव मथुरा जनपद में दरोगा के पद पर तैनात है।
विज्ञापन


मृतका के पिता सुभाष ने बहसूमा थाना पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उन्होंने अपनी पुत्री मनीषा (28) की शादी 22 नवंबर 2024 को बड़े धूमधाम से ग्राम बहसूमा निवासी गौरव चहल के साथ की थी। गौरव उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा के पद पर तैनात है और उसकी वर्तमान पोस्टिंग जिला मथुरा में है। शादी के कुछ दिन तो सब कुछ ठीक-ठाक चला, किंतु उसके बाद ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज लाने का ताना देकर पीड़िता के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने लगे तथा दहेज में बड़ी गाड़ी की मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित पिता का आरोप है कि उन्होंने अपनी सामर्थ्य से बढ़कर शादी में लगभग 40 लाख रुपये खर्च किए थे और 11 लाख रुपये नकद व अन्य कीमती सामान दिया था, लेकिन ससुराल वाले इससे खुश नहीं थे। आरोप यह भी है कि मथुरा में तैनाती के दौरान दरोगा पति गौरव चहल का किसी महिला दरोगा के साथ प्रेम संबंध हो गया था, जिसका विरोध करने पर पति और उस महिला दरोगा ने मिलकर मनीषा के साथ मारपीट की। इस बात की जानकारी जब ससुराल के अन्य सदस्यों सास मिथलेश, ननद प्रीति, ज्योति, रूबी तथा ननदोई आशीष, अमित व रूबी के पति को हुई, तो वे सभी मथुरा पहुंचे और सारा सामान समेटकर पीड़िता को ट्रक में भरकर वापस बहसूमा ले आए। यहां पंचायत में यह स्पष्ट कर दिया कि यदि वह बड़ी गाड़ी नहीं ला सकती है तो उसे छोड़ दिया जाएगा और गौरव की शादी उसी महिला दरोगा के साथ कर दी जाएगी।
तहरीर में बताया गया कि लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से तंग आकर और आत्महत्या के लिए मजबूर किए जाने के कारण 11 नवंबर 2026 की शाम को मनीषा ने आत्महत्या कर ली।



पुलिस बोली- आरोपियों की तलाश जारी
सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि मृतका के पिता की शिकायत पर पति समेत नौ लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दी है, लेकिन सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस मामले की निष्पक्ष विवेचना कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा


इनके खिलाफ हुई प्राथमिकी दर्ज
पति गौरव चहल, सास मिथलेश, ननद प्रीति, ज्योति, रूबी, ननदोई आशीष सहित अमित, रूबी के पति व दीप्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed