{"_id":"5a4535ae4f1c1ba12d8bb311","slug":"201514485166-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत (संशोधित)","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत (संशोधित)
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरैंया(सीतापुर)। रामपुर कलां व सदरपुर थानों की सीमा पर गुरुवार को एक बेकाबू चौपहिया वाहन ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इससे साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों थानों की पुलिस सीमा विवाद में इस कदर उलझी, कि युवक का शव चार घंटे तक सड़क पर ही पड़ा रहा। अंत में रामपुर कलां थाना क्षेत्र की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
रामपुर कलां थाना क्षेत्र के ग्राम भगवंतपुर रेवाली निवासी राम नरेश(35) गुरुवार को साइकिल से साइकिल से देवकलिया जा रहा था। रास्ते में बिसवां महमूदाबाद मार्ग पर देकलिया व नहर कोठी के बीच एक चौपहिया वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी। साइकिल सवार के गिरते ही चौपहिया वाहन उसे रौंदते हुए गुजर गया।
इससे साइकिल सवार की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। स्थानीय नागरिक पुलिस को सूचना देते रहे। कभी सदरपुर पुलिस शव को अपनी सीमा में होने से इंकार कर रही थी, तो कभी रामपुर कलां थाने की पुलिस शव को अपनी सीमा में होने से इंकार कर रही थी। आधा घंटे बाद जब पुलिसकर्मी पहुंचे भी तो सीमा विवाद को लेकर उलझ गए।
विज्ञापन
सिपाहियों ने थानाध्यक्षों को सीमा को लेकर जानकारी दी। करीब चार घंटे तक दोनों थानों की पुलिस सीमा को लेकर बहस करती रहीं, वहीं शव सड़क पर ही पड़ा रहा। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पत्रकार पहुंच गये। पत्रकारों को देख पुलिस हरकत में आई। चार घंटे के बाद रामपुर कलां थानाध्यक्ष रणवीर सिंह भदौरिया ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।