फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   जनपद में भी 31 नवजात की हो चुकी मौत

जनपद में भी 31 नवजात की हो चुकी मौत

Wed, 06 Sep 2017 02:15 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
जनपद में भी 31 नवजात की हो चुकी मौत
एक माह में 31 नवजात की हो चुकी मौत
विज्ञापन


सीतापुर। गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बच्चों की मौत के बाद फर्रुखाबाद के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में 49 बच्चों की मौत का ताजा मामला सामने आया है।

नवजात बच्चों की मौत के मामले में जनपद के आंकड़े भी परेशान करने वाले हैं। जिला महिला अस्पताल के एसएनसीयू में पिछले माह 31 नवजात बच्चों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


इनकी मौत प्रसव के पांच दिन के अंदर हुई है। इन्हें सांस लेने में तकलीफ, कम वजन व पीलिया जैसी समस्याएं थीं। जनपद में नवजात की जान बचाने के लिए केवल महिला चिकित्सालय में ही व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर नवजात की केयर के लिए एसएनसीयू (नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई) स्थापित है। इकाई के आंकड़ों के मुताबिक 20 जुलाई से 21 अगस्त के बीच 31 नवजात बच्चों की मौत हो चुकी है।

अधिकतर उन बच्चों की मौत हुई है जिनका जन्म महिला चिकित्सालय से इतर सीएचसी या अन्य चिकित्सालयों में हुआ है। चिकित्सकों का कहना है इस यूनिट तक आते-आते उन्हें इंन्फेक्शन सहित कई अन्य बीमारियां भी हो जाती हैं।


भरपूर करते है प्रयास
नवजात की देखभाल के लिए यूनिट स्थापित है। रही बात एक माह में 31 बच्चों की मौत की तो लगभग हर जनपद का यही आंकड़ा रहता है। यहां पर आने वाले बहुत से बच्चों को तत्काल चिकित्सा देकर जान बचाई जाती है। वहीं कुछ बच्चों की बीमारी के चलते मौत हो जाती है।
डॉ. धुव्रराज सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed