फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   दो मकानों व एक दुकान से लाखों की संपति बटोर ले गए चोर

दो मकानों व एक दुकान से लाखों की संपति बटोर ले गए चोर

Wed, 09 Jan 2019 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
दो मकानों व एक दुकान से लाखों की संपति बटोर ले गए चोर
सीतापुर/अटरिया। शहर कोतवाली व अटरिया थानाक्षेत्र में बेखौफ चोरों ने दो मकानों सहित एक दुकान को निशाना बनाते हुए करीब एक लाख की सम्पत्ति पर हाथ साफ कर दिया। भुक्तभोगियों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला पूर्णागिरि नगर में रहने वाले श्यामू घर पर ही परचून की दुकान चलाता है। सोमवार रात दीवार फांदकर भीतर घुसे चोरों ने पांच हजार रुपये की नकदी व अन्य सामग्री समेत करीब 25 हजार का माल पार कर दिया।
विज्ञापन


वहीं, अटरिया थानाक्षेत्र के दुर्गापुर में रहने वाले कल्लू के घर दीवार से चढ़कर अंदर पहुंचे चोर 10 हजार की नकदी व जेवर समेत करीब 35 हजार की सम्पत्ति बटोर ले गए। इसी थानाक्षेत्र के रैतला में रहने वाले दुलारे के घर की दीवार कूदकर भीतर दाखिल हुए चोर दो हजार की नकदी व जेवर सहित करीब 45 हजार की सम्पत्ति उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed