फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   सड़क हादसों में वृद्ध समेत दो की मौत, एक घायल

सड़क हादसों में वृद्ध समेत दो की मौत, एक घायल

Sat, 23 Jun 2018 12:05 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में वृद्ध समेत दो की मौत, एक घायल
पिसावां थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई दुर्घटनाएं
विज्ञापन

सीतापुर/मिश्रिख। पिसावां थाना क्षेत्र में बीते 24 घंटों में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक बुजुर्ग समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवक जख्मी हो गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पिसावां थाना क्षेत्र के ग्राम उमाशंकर (60) गुरुवार की शाम घर के बाहर खड़ा था। उसी दौरान मैगलगंज बरगावां मार्ग पर गुजर रही एक डीसीएम ने उमाशंकर को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के सदस्य घायल को लेकर जिला अस्पताल भागे। रास्ते में घायल ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद डीसीएम चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने डीएसीएम को अपने कब्जे में ले लिया है। इधर पिसावां थाना क्षेत्र के ग्राम गड़ासा निवासी साधू लाल (35) गांव के ही ब्रजलाल (30) के साथ बाइक से दवाई लेने क्षेत्र के ग्राम गौरासी गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पर दवाई लेने के बाद दोनों युवक बाइक से वापस अपने घर जा रहे थे। रास्ते में ग्राम आंबी के करीब एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार दोनों युवक घायल हो गए। स्थानीय नागरिक घायलों को लेकर जिला अस्पताल भागे। रास्ते में साधूलाल ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। ब्रजलाल की हालत खतरे से बाहर बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed