फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   अफसरों पर आबरू लूटने का आरोप

अफसरों पर आबरू लूटने का आरोप

Mon, 18 Sep 2017 11:48 PM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
अफसरों पर आबरू लूटने का आरोप
अफसरों पर आबरू लूटने का आरोप, डीएम से शिकायत
विज्ञापन

सीतापुर। एक महिला ने बिजली कनेक्शन देने के नाम पर पावर कॉर्पोरेशन के तीन अभियंताओं पर रेप कर वीडियो क्लिप बनाने का आरोप लगाया है। शहर के एक मोहल्ले की निवासी बेवा ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपा है। आरोप है कि जुलाई में वह बिजली कनेक्शन लेने के लिए गई थी। वहां पर एक अभियंता ने उसे शाम को बुलाया और नशीली चाय पिलाकर उसकी आबरू लूट ली और इसकी वीडियो क्लिप भी बना ली। कुछ दिनों बाद दोबारा उसे बुलाकर उसे अन्य अभियंता के पास ले जाया गया। यहां भी उससे दुष्कर्म किया गया। सितंबर में पुन: महिला को बुलाकर नए अभियंता ने उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता ने डीएम से जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। उधर, डीएम डॉ. सारिका मोहन ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। प्रकरण की जांच कराई जाएगी। जांच में आरोप सही मिलने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed