{"_id":"59ac4e244f1c1b19278b4f19","slug":"191504464420-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में अधेड़ की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालत में अधेड़ की मौत
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालात में अधेड़ की मौत
अटरिया (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में एक अधेड़ की शनिवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि एक माह पहले गांव के लोगों से ही उसकी मारपीट हुई थी। जिसके चलते शनिवार को अधेड़ ने दम तोड़ दिया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
ग्राम खेमपुर निवासी बाबू (45) की शनिवार शाम मौत हो गई। घटना के बाद परिवार ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।
मृतक के चचेरे भाई घनश्याम ने पुलिस को बताया कि गत 2 अगस्त को गांव के ही लल्लू से जमीनी कब्जे को लेकर विवाद हो गया था।
लल्लू पक्ष ने बाबू को जमकर पीटा था। इससे बाबू घायल हो गया था। आरोप है कि उसी चोट के चलते बाबू की मौत हुई है। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने बताया कि 2 अगस्त को जब मारपीट हुई थी, तब की एनसीआर दर्ज है।
विज्ञापन
मृत्यु का कारण स्पष्ट करने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। यदि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मारपीट की चोट से मौत होने की बात स्पष्ट होती है, तो एनसीआर को उचित धाराओं में तरमीम किया जाएगा।