{"_id":"596e34794f1c1b0e4f8b45a1","slug":"191500394617-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल साइट पर सीएम के खिलाफ टिप्पणी करने पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोशल साइट पर सीएम के खिलाफ टिप्पणी करने पर केस
Updated Tue, 18 Jul 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर सीएम के खिलाफ टिप्पणी पर केस
सीतापुर। अधिवक्ता व हिंदू युवा वाहिनी के नगर प्रभारी ने एक कांग्रेस नेता के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर एक सोशल साइट पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में केस दर्ज कराया है। अधिवक्ता का आरोप है कि जब इस बाबत कांग्रेस नेता से पूछा गया तो उनसे भी अभद्रता व शहर में दंगा कराने की धमकी दी गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
शहर के आवास विकास निवासी अधिवक्ता व हिंदू युवा वाहिनी के नगर प्रभारी अभिनव मिश्र ने मंगलवार को शहर कोतवाली में तहरीर दी है। जिसमें आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी के नगर महासचिव श्रीश शुक्ला द्वारा एक सोशल साइट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई। जिसमें उन्हें अपराधी तक कहा गया। अभिनव के मुताबिक जब इस बारे में श्रीश शुक्ला से बात की गई तो उसने उसके साथ भी अभद्रता की और शहर में दंगा कराने की धमकी दी। तहरीर मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र रघुवंशी का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।