फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   19 houses to ashes

बिजली गिरने से लगी आग, 19 मकान राख

Wed, 04 May 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 04 May 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन

थानगांव में बिजली गिरने से 19 मकान राख हो गए। हालांकि स्थानीय लोगों ने किसी तरह लपटों पर काबू पाया। वहीं रेउसा के दूलामऊ नई बस्ती में आग लगने से सात मकान जल गए। दोनों स्थानों पर करीब 15 लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। तहसील प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन


रेउसा के दूलामऊ मजरा नईबस्ती निवासी सोहनलाल के घर में मंगलवार रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक लोग लपटों पर काबू पाते गांव के सुंदरलाल, सोहनलाल, कैलाश, पप्पू, राकेश, कन्हैय्या, बेचेलाल आदि के घरों को भी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


हादसे में करीब पांच लाख की संपत्ति राख होने का अनुमान है। इसके अलावा थानगांव इलाके के लोधपुरवा मजरा गोलोक कोड़र में मंगलवार रात गांव निवासी तुल्लन के घर पर बिजली गिर गई। इससे आग लग गई। लपटों ने तुल्लन के अलावा बहादुर, छोटन्ने, राकेश, कामता, रमेश, नागे, सुशील, विक्रम, कैलाश, मिठाना, सुरेश, किशोरी, रामकुमारी, रामसिंह, रामप्रकाश, कृपाराम, सोहनलाल, रामधार के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पा लिया था। यहां करीब 10 लाख की संपत्ति राख हो गई। खबर पाकर राजस्व टीम ने गांव पहुंच कर पीड़ितों को मदद पहुंचाई। पीड़ितों को तिरपाल, अनाज व 7900-7900 का चेक बांटा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed