{"_id":"5c12a59a42c7925d570a4b16","slug":"181544725914-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में एसपी आवास के करीब स्कूटी सवार ने लहराया तमंचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर में एसपी आवास के करीब स्कूटी सवार ने लहराया तमंचा
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में बेखौफ अराजकतत्व कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करते हुए पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। मंगलवार रात रोडवेज बस स्टॉप पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वालों तक पुलिस के हाथ पहुंच नही सके थे कि गुरुवार को दिनदहाड़े स्कूटी सवार तीन दबंग एसपी आवास के करीब खुलेआम तमंचा लहराते नजर आए।
वीआईपी मार्ग पर सरेराह दबंगई का यह दुस्साहसिक नजारा देख हड़कंप मच गया। सिलसिलेवार दबंगई की ये घटनाएं पुलिसिया कार्यशैली को कटघरे में खड़ी कर रही हैं। वहीं, पुलिस की ओर से स्कूटी सवारों को जल्द ही ट्रेस कर गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।
शहर के आंख अस्पताल मार्ग से ऑफीसर्स कॉलोनी की तरफ जाने वाली सड़क पॉश एरिया में शुमार है। वजह, यहां कई अफसरों के आवास स्थित हैं। इनमें पुलिस अधीक्षक का आवास भी शामिल है। इस लिहाज से यह एरिया बेहद सुरक्षित भी माना जाता है। मगर बेखौफ अराजकतत्वों ने गुरुवार को यह मिथक तोड़ डाला।
विज्ञापन
दरअसल, गुरुवार की दोपहर एसपी आवास व तरणताल के मध्य सड़क पर एक स्कूटी सवार तीन युवक फर्राटा भरते हुए ऑफीसर्स कॉलोनी की तरफ जा रहे थे। यातायात नियमों की अनदेखी करने के साथ ये स्कूटी सवार कानून व्यवस्था से भी खिलवाड़ करते नजर आए। स्कूटी पर सबसे पीछे बैठे युवक ने खुलेआम दाहिने हाथ में तमंचा पकड़ रखा था।
रह-रहकर वह तमंचे को हवा में लहरा रहा था। एसपी आवास के करीब इस तरह का दुस्साहसिक नजारा देख हर कोई हैरान रह गया। शहर में दबंगई की यह पहली वारदात नहीं है। इससे पहले मंगलवार की रात करीब साढ़े दस बजे रोडवेज बस स्टॉप पर बाइक सवार दो युवक खुलेआम हवाई फायरिंग कर कानून व्यवस्था को चुनौती दे चुके हैं।
सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि शहर में तरणताल के पास एक स्कूटी सवार तीन युवकों में से सबसे पीछे बैठे युवक द्वारा अवैध तमंचा लहराए जाने की जानकारी मिली है। स्कूटी के नंबर से उन्हें ट्रेस किया जा रहा है। जल्द ही युवकों को गिरफ्तार करते हुए केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।