फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   बाइक सवारों को बंधक बनाकर लूटपाट

बाइक सवारों को बंधक बनाकर लूटपाट

Sat, 17 Nov 2018 12:33 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवारों को बंधक बनाकर लूटपाट
खैराबाद में हथियारों से लैस बदमाशों ने की वारदात
विज्ञापन

खैराबाद (सीतापुर)। थाना इलाके में हथियारों से लैस बदमाशों ने दुकान से घर वापस जा रहे दो बाइक सवारों को बंधक बनाकर लूटपाट की। बदमाशों ने पहले दोनों को जमकर पीटा, फिर हजारों की नकदी व तीन मोबाइल लूट लिए। पुलिस जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।

थानाक्षेत्र के असोढन में रहने वाले प्रकाश और मो. मामूर की बौनाभारी चौराहे के निकट हाईवे के किनारे बड़े वाहनों के टायर पंक्चर बनाने की दुकान है। हर रोज की तरह गुरुवार की रात करीब दस बजे वह अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


रास्ते में एक सुनसान जगह पर हथियारों से लैस चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और बंधक बनाकर पड़ोस स्थित बाग में ले गए। बदमाशों ने दोनों की पिटाई करते हुए प्रकाश के पास से 3060 रुपये की नकदी व एक मोबाइल तथा मो. मामूर के पास से 900 रुपये की नकदी व दो मोबाइल लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देकर बदमाश धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी सचिन कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। अभी तक पीड़ितों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed