{"_id":"5b9173c3867a557e9f67bb93","slug":"181536259011-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंधों के शक में गला रेत कर पत्नी की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध संबंधों के शक में गला रेत कर पत्नी की हत्या
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वारदात को अंजाम देकर भाग निकाला हत्या आरोपी पति
अटरिया (सीतापुर)। थाना इलाके में बुधवार रात पति ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर वह भाग निकला। घर के बाहर सो रहे बच्चों ने सुबह अपनी मां को लहूलुहान हालत में चारपाई पर पड़ा देखा तो उनके होश उड़ गए।
चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। एएसपी, सीओ व थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर हालातों का जायजा लिया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना क्षेत्र के ग्रंटपुरवा मजरा नीलगांव में रहने वाला रामनरेश व उसकी पत्नी सीमा देवी लखनऊ में मजदूरी करते थे।
करीब पंद्रह दिन पहले दंपती गांव आया था। बताते हैं, कि रामनरेश को शक था कि उसकी पत्नी के किसी से अवैध संबंध हैं। बुधवार रात सीमा घर में सो रही थी। जबकि रामनरेश अपने तीनों बच्चे संजय (16), अलख (14) व जान्हवी (4) के साथ घर के बाहर टीनशेड के नीचे सो रहा था।
विज्ञापन
देर रात रामनरेश को शक हुआ कि उसकी पत्नी मोबाइल पर किसी से बात कर रही है। इससे आगबबूला रामनरेश ने धारदार हथियार से पत्नी का गला रेतकर उसे मौत के घाट उतार दिया और भाग निकला। सुबह बच्चे उठकर घर के अंदर गए तो वहां का नजारा देख कांप उठे। चारपाई पर उनकी मां सीमा (40) लहूलुहान हालत में मृत पड़ी थी।
बच्चों की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। खबर पाकर एएसपी महेन्द्र प्रताप सिंह, सीओ सिधौली उदय प्रताप सिंह व थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। मृतका के पिता कुंवर निवासी सरैंया बल्देव सिंह थाना कमलापुर ने अपने दामाद पर बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
लखनऊ में दंपती के बीच पड़ी थी दरार
दंपती लखनऊ में मजदूरी करने गए थे। बताया जाता है कि वहीं रामनरेश को पत्नी पर शक हुआ कि किसी से उसके अवैध संबंध हैं। इसे लेकर दंपती में कई बार कहासुनी भी हुई। लेकिन मसला सुलझने के बजाय दंपती के बीच दरार बढ़ती गई। लिहाजा, दंपती वापस गांव लौट आया। लेकिन रामनरेश का शक बरकरार रहा। जिसका नतीजा सीमा की हत्या के रूप में सामने आया।
मृतका के पिता की तहरीर पर रामनरेश के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-योगेन्द्र सिंह, एसओ अटरिया