{"_id":"59c00e104f1c1bae688b53d2","slug":"181505758736-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवा लाख का माल ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सवा लाख का माल ले गए चोर
Updated Mon, 18 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवा लाख का माल ले गए चोर
सीतापुर। तालगांव थाना क्षेत्र में चोर एक घर से सवा लाख रुपये कीमत का माल समेट ले गए हैं। चोरों ने घर में सेंध लगाकर माल पर हाथ साफ किया। पीड़ित परिवार ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच की बात कह रही है। तालगांव थाना क्षेत्र के ग्राम चौबगा निवासी शिवव्रत व उसका परिवार रविवार की रात घर में ताला लगाकर सो रहा था। रात में चोरों ने कमरे की दीवार में सेंध लगा दी। चोरों ने वहां रखे बक्से का ताला तोड़ दिया और एक हजार की नकदी, सोने चांदी के जेवर, कपड़े, बर्तन आदि सामान बटोर कर फरार हो गए। इधर सोमवार की सुबह होने पर परिवार ने दीवार में सेंध लगी देखी और घर का कीमती सामान गायब पाया, तब उसे चोरी की जानकारी हो सकी। परिवार का कहना है कि चोर करीब सवा लाख रुपये कीमत का माल समेट ले गए हैं।