{"_id":"594d50eb4f1c1b2b4d8b4694","slug":"181498239211-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड अध्यापक से छह हजार छीने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड अध्यापक से छह हजार छीने
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड अध्यापक से छह हजार छीने
बैंक से रुपये निकालकर सवारी का कर रहे थे इंतजार
मिश्रिख (सीतापुर)। कस्बे में शुक्रवार को बाइक सवार एक बदमाश रिटायर्ड अध्यापक से छह हजार की नकदी लूट कर भाग गया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
रामकोट के डिहुआ निवासी चंद्रिका प्रसाद (72) शुक्रवार दोपहर कस्बा मिश्रिख के बैंक ऑफ इंडिया में रुपये निकालने आए थे। यहां उन्होंने खाते से 6 हजार रुपये निकाले और बाहर आकर सवारी का इंतजार करने लगे। इसी बीच मोटर साइकिल पर सवार एक बदमाश वहां आ धमका। इससे पहले कि चंद्रिका कुछ समझ पाते बदमाश ने अंकल नमस्ते कहा और उनके हाथ से रुपयों की बेग छीनकर निकल भागे। चंद्रिका चिल्लाते ही रह गए और बदमाश नकदी लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह ने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है।