फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   ट्रांसफॉर्मर से गिरकर मिस्त्री घायल

ट्रांसफॉर्मर से गिरकर मिस्त्री घायल

Sat, 18 Nov 2017 11:34 PM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसफॉर्मर से गिरकर मिस्त्री घायल
सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र मेें शनिवार को ट्रांसफॉर्मर से गिरकर एक प्राइवेट मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मिस्त्री फिरोजाबाद जिले का निवासी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


फिरोजाबाद जिले के मक्खनपुर थाना क्षेत्र के धुनपई निवासी जितेंद्र सिंह (25) प्राइवेट बिजली मिस्त्री है। वह ठेके पर काम करने के लिए शहर कोतवाली क्षेत्र के हुसैनगंज पावर हाउस में आया था।
विज्ञापन


शनिवार को एक ट्रांसफॉर्मर को कस रहा था। इसी बीच उसका पैर फिसल गया और वह सीधे नीचे आ गिरा। इससे जितेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो जितेंद्र सिंह 15 फीट की ऊंचाई से गिरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीचे आरसीसी होने के कारण उसे अधिक चोटें आई हैं। मौके पर सुरक्षा के उपाय भी नहीं थे। वहां मौजूद कर्मचारियों ने आननफानन उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताते हुए उसे भर्ती कर लिया है।


हेलमेट न लगा होने से सिर में लगी चोट
बताया जा रहा है कि जितेंद्र से काम तो लिया जा रहा था, लेकिन सुरक्षा के संसाधन उसे उपलब्ध नहीं कराए गए थे। न तो उसे हेलमेट दिया गया था और न ही ऐसा कोई इंतजाम किया गया था। जिसके सहारे वह 15 फीट की ऊंचाई पर सुरक्षित रह सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed