फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   गन्ने के खेत में मिला गोंडा के युवक का कंकाल

गन्ने के खेत में मिला गोंडा के युवक का कंकाल

Sun, 17 Sep 2017 11:31 PM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
गन्ने के खेत में मिला गोंडा के युवक का कंकाल
खेत में मिला गोंडा के युवक का कंकाल
विज्ञापन


संदना (सीतापुर)। खेत में रविवार को नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पहुंची संदना पुलिस ने कंकाल को कब्जे में ले लिया।

कपड़ों व अन्य चीजों से शिनाख्त की कोशिश की गई लेकिन कामयाबी नहीं मिली। जिसके बाद गैर जनपदों के थानों से संपर्क साधा गया। उधर, कंकाल मिलने की जानकारी पाकर लखनऊ के सरोजनीनगर थाने की पुलिस भी पहुंच गई।

कपड़ों व अन्य चीजों से उसकी पहचान गोंडा निवासी अजय के रूप में हुई है। पुलिस अपने साथ कंकाल ले गई है। सरोजनीनगर पुलिस के मुताबिक अजय के अपहरण का केस भी उनके थाने में दर्ज है। शव कुछ दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन


केशुवामऊ गांव के पूरब स्थित द्वारिका के खेत में शनिवार देर रात एक नर कंकाल ग्रामीणों ने देखा। कंकाल के कुछ हिस्से सही-सलामत हैं। नर कंकाल मिलने की सूचना से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के चौकीदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। कामयाबी न मिलने पर पुलिस ने जिले के अलावा गैर जनपद के थानों से संपर्क साधा।

इस पर लखनऊ के सरोजनीनगर की पुलिस भी पहुंची। टीम ने कपड़ों व अन्य चीजों से उसकी शिनाख्त अजय विश्वकर्मा पुत्र भगौती निवासी उमरी बेगम जिला गोंडा के रूप में की।


थाने पहुंचे सिपाहियों ने बताया कि अजय के अपहरण का केस सरोजनीनगर थाने में दर्ज है। थाना प्रभारी सूर्य प्रकाश शुक्ल ने बताया कि शिनाख्त के बाद कंकाल सरोजनीनगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed