फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   बेकाबू ट्रक ने शिक्षक व विवाहिता को रौंदा, मौत

बेकाबू ट्रक ने शिक्षक व विवाहिता को रौंदा, मौत

Sat, 11 May 2019 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
बेकाबू ट्रक ने शिक्षक व विवाहिता को रौंदा, मौत
कमलापुर/लहरपुर (सीतापुर)। जिले के अलग-अलग थाना इलाकों में शुक्रवार सुबह हुए सड़क हादसों में शिक्षक समेत दो लोगों की जान चली गई। कमलापुर इलाके में हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार शिक्षक को ठोकर मार दी।
विज्ञापन


जिससे उसकी मौत हो गई। उधर, तालगांव इलाके में भी एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे भतीजी की मौत हो गई। उसका चाचा बाल-बाल बच गया।

कमलापुर थाना क्षेत्र के पीरनगर गांव निवासी सुजीत मिश्रा (35) शिक्षक थे। वह सकरन इलाके के राजापुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात थे। शुक्रवार सुबह वे बाइक से स्कूल जा रहे थे।
विज्ञापन


जब वे कमलापुर इलाके में हाईवे पर मुजफ्फरपुर गांव के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में सुजीत गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनको लखनऊ ट्रॉमा सेंटर ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना पर भारी संख्या में शिक्षक मौके पर पहुंचे और पुलिस व शिक्षा विभाग को घटना से अवगत कराया।

लहरपुर प्रतिनिधि के अनुसार तंबौर के सिर्स मोहल्ला निवासी रफीक अहमद की पुत्री फरहीन (22) की तालगांव अमौरा बेनीरामा में सुसराल है। शुक्रवार को फरहीन अपने चाचा के साथ बाइक से ससुराल अमौरा बेनीरामा जा रही थी।

तालगांव कोतवाली इलाके में बेनीरामापुल के पास लहरपुर की तरफ से आ रहे ट्रक ने उसे पीछे से टक्कर मार दिया, जिससे फरहीन की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। उसका चाचा बाल-बाल बच गया।

हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। कोतवाल योगेश शाह का कहना है कि ट्रक का पता चल गया है। शीघ्र ही ट्रक की तलाश कर कार्रवाई की जाएगी।

बाइकों की भिड़ंत में एक जख्मी
लहरपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गंगादीन पुरवा के पास शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। बाइकों की टक्कर में तंबौर के ढयोवढ़ी डीह निवासी रियाजुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। रियाजुद्दीन को सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया है।


वाहन की टक्कर से बालक जख्मी
सांडा (सीतापुर)। सकरन थाना इलाके में एक तेज रफ्तार बाइक ने सड़क के किनारे खेल रहे एक बालक को टक्कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

सीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। सकरन के डफरा निवासी चक्कर का पांच वर्षीय पुत्र शीलू मां चांदनी के साथ शेखनापुर दुगाना के पास ननिहाल गया था।

वहां बच्चों के साथ सकरन-मतुवा मुख्य मार्ग पर खेल रहा था। इसी दौरान एक बाइक की ठोकर से शीलू बुरी तरह घायल हो गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed